एमआईसी सदस्य स्वतंत्र शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

आहत होकर दिया इस्तीफा

Oct 8, 2023 - 16:01
 0  186
एमआईसी सदस्य स्वतंत्र शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

रीवा कांग्रेस से नगर निगम वार्ड पार्षद एमआईसी सदस्य स्वतंत्र शर्मा ने दिया पार्टी से इस्तीफा प्रताप भानु शर्मा को सोपा स्तीफा,कहा पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान नही

रीवा। कांग्रेस पार्टी को एक तगड़ा झटका कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता और एम आई सी सदस्य स्ततंत्र शर्मा ने दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा दूसरे दलों से आए हुए लोग पार्टी चला रहे है और सर्वे रिपोर्ट भी वही लोग दे रहे है। स्वतंत्र शर्मा ने कहा की उन्होंने 20 साल से पार्टी की सेवा कर रहे है, उन्होंने पार्टी के लिए दिनरात मेहनत की है । लेकिन जहा कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, उस पार्टी में नही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्षद द्वारा दिए गए इस्तीफे की खबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना है की विधान सभा चुनाव में हुए इस डैमेज को कांग्रेस कैसे कंट्रोल करती है।

     माना जा रहा है कि सिद्धार्थ तिवारी उर्फ राज कांग्रेस पार्टी से विधानसभा का टिकट त्यौंथर से चाह रहे थे, पार्टी पर काफी दबाव भी बनाया गया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। वही उन्हे तसल्ली देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बना दिया। हालाकि वह इससे संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। इसी बात से आहत होकर एमआईसी सदस्य स्वतंत्र शर्मा का इस्तीफा दिया गया, ऐसी चर्चा सुनने को मिल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow