मोदी जी की गारंटी ने दिलाई तीन प्रदेशों में भाजपा को प्रचंड बहुमत: प्रह्लाद
पत्रकारों के सवालों का दे रहे थे जबाव

पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश होगा, उसका निर्वहन करूंगा
भोपाल। भाजपा के कद्दावर नेता माने जा रहे नरसिंहपुर से नव निर्वाचित विधायक प्रहलाद पटेल ने कहा कि सदन, सदन होता है चाहे वो लोकसभा सदन हो या विधान सभा सदन। केवल कार्य करने के नियम अलग होते हैं। उक्त बाते श्री पटेल ने पत्रकारों के एक सवाल का जबाव देने के दौरान कही।
ज्ञात हो की नव निर्वाचित विधायक प्रहलाद पटेल विधान सभा चुनाव जीतने के बाद भोपाल पहुंचे। तभी पत्रकारों ने उनसे सवाल किया की आप इसके पहले लोकसभा चुनाव लडे, संसद सदस्य बनकर कार्य किए और अब विधायक बनकर कार्य करेंगे। इस पर उन्होंने बड़े ही साफगोई से जबाव दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके सीएम आवास जाकर मुलाकात की।
मोदी जी ने विश्व पटल पटल पर देश का बढ़ाया मान
उन्होंने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर भारत देश का मान बढ़ाया है। तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत के संबंध में उन्होंने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवम उनके उल्लेखनीय कार्यों के चलते भाजपा को इतनी बड़ी सफलता मिली। वही इसके लिए उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह के कुशल निर्देशन को भी इसके लिए महत्वपूर्ण माना। सीएम की रेस में प्रबल दावेदार के सवाल पर उन्होंने कहा की वह पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं, पार्टी नेतृत्व का जो भी आदेश उनके लिए होगा उसका पालन करूंगा।
What's Your Reaction?






